जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। ताकुला ब्लाक प्रमुख और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के भाई दीपक को बिजली बिल का बकाया जमा ना करना भारी पड़ गया। ऊर्जा निगम ने कार्रवाई करते हुए दीपक के गोदाम का बिजली कनेक्शन काट दिया है। बकाया राशि जमा करने के बाद भी अब बिजली का कनेक्शन जोड़ा जाएगा।

वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर से लेकिन अब भी कई लोगों ने बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। लगातार नोटिस के बाद भी बिल जमा नहीं करने वालों पर ऊर्जा निगम अब सख्त रुख अपनाया है।

वहीं निगम की ओर से कनेक्शन कटने वालों में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के भाई और वर्तमान में ताकुला ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी आर्या के पति दीपक आर्या का नाम भी शामिल है।

निगम के अधिकारियों ने बताया कि गोदाम का 94610 रुपये का बिल जमा नहीं किया गया, जिसके चलते कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काट दिया गया है। ईई कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि बकायेदारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें