ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार को पश्चिमी ईरान के करमानशाह प्रांत पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 20 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। प्रांत के एक सुरक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।
HighLights
- अराक हेवी वाटर कांप्लेक्स और यज्द के येलोकेक संयंत्र को बनाया निशाना
- इजरायल ने कहा, हमले और तेज होंगे, रिवोल्यूशनरी गार्ड ने चेताया
- अब जवाब अलग होगा- ट्रंप बोले- अब छह अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा ढांचे पर नहीं करेंगे हमले
- ट्रंप के बयान पर भड़के आइआरजीसी ने होर्मुज से लौटाए तीन तेल टैंकर, दी चेतावनी
- ईरानी हमले में कुवैत के दो बंदरगाहों और सऊदी अरब में अमेरिकी विमान बेड़े को नुकसान
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। इजरायल ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज करते हुए शुक्रवार को उसके दो परमाणु संयंत्रों पर हमले किए। इसके साथ ही पिछले एक सप्ताह से तनाव कम करने के लिए चल रहे कूटनीतिक प्रयासों पर फिर संकट गहराता दिखने लगा है।
ये हमले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के बाद हुए, जिसमें उन्होंने ईरान के ऊर्जा ढांचों पर प्रस्तावित हमलों को अगले 10 दिनों के लिए टालने की बात कही थी।
पश्चिमी ईरान में अमेरिकी-इजरायली हमलों में 20 लोग मारे गए