Skip to content
21 August 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • BJP
  • Blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Health
  • International
  • Model
  • National
  • New tehri
  • Newsbeat
  • Politics
  • Sports
  • sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • खबर हटकर
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बिहार
  • भारत
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • सोशल मीडिया वायरल
  • धामी सरकार
  • शिक्षा
  • आपका शहर
  • खबर हटकर
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • Home
  • Blog
  • हाईकोर्ट को हल्द्वानी स्थानांतरित करने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई, अदालत ने निर्णय सुरक्षित रखा
  • Blog

हाईकोर्ट को हल्द्वानी स्थानांतरित करने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई, अदालत ने निर्णय सुरक्षित रखा

yuwauttarakhand.com 21 August 2026 1 min read

याचिकाकर्ताओं ने कहा जब एससी ने नैनीताल जिले में कहीं भी उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को कहा था, तो सरकार हल्द्वानी पर क्यों अड़ी है

नैनीताल: उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने और बिना केंद्र सरकार की अनुमति के भूमि आरक्षित करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई पूरी हो गई है. वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने सभी पक्षों की विस्तृत बहस और दलीलें सुनने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है.

नैनीताल से हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्ट करने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई: सुनवाई के दौरान पर्वतीय राज्य की मूल अवधारणा का मुद्दा जोर-शोर से उठा. इसमें कहा गया कि राज्य बनाने का मुख्य उद्देश्य पहाड़ों का विकास था. वकीलों ने तर्क दिया कि यदि उच्च न्यायालय को नैनीताल से स्थानांतरित करना ही है, तो उसे मैदानी क्षेत्र के बजाय पहाड़ के ही किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाना चाहिए.

​याचिकाकर्ताओं ने दिए ये तर्क: मामले में याचिकाकर्ता व राज्य आंदोलनकारी अधिवक्ता रमन शाह ने कोर्ट को अवगत कराया कि जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा हाईकोर्ट के लिए बेल बाबा मंदिर के पास रिजर्व फॉरेस्ट की जमीन का प्रस्ताव बनाना वन संरक्षण अधिनियम 1980 की धारा-2 का सीधा उल्लंघन है. याचिका में आरोप लगाया गया कि इस प्रकार के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि जिस समय सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्टे दिया हुआ था, उसी दौरान मई 2026 में जिलाधिकारी ने इस विवादित भूमि का प्रस्ताव तैयार किया. इसके अलावा, चिन्हित क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया है और यह क्षेत्र हाथी कॉरिडोर के अंतर्गत आता है.

भूमि हस्तांतरण को बताया गैर कानूनी: याचिका में केंद्र सरकार की अनिवार्य अनुमति का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा गया कि सर्वोच्च न्यायालय के 15 जुलाई 2026 के आदेश और उत्तराखंड सरकार की 12 अगस्त 2026 की अधिसूचना में भी उक्त भूमि को “फॉरेस्ट जमीन” ही माना गया है. वन संरक्षण अधिनियम 1980 के कड़े प्रावधानों के तहत किसी भी रिजर्व फॉरेस्ट भूमि को डी-रिजर्व करने या उसके स्वरूप को बदलने का कानूनी अधिकार केवल केंद्र सरकार के पास निहित है, न कि राज्य सरकार या अन्य प्राधिकरणों के पास. ऐसे में बिना केंद्रीय मंजूरी के इस भूमि का हस्तांतरण पूरी तरह से नियमों के विपरीत और गैर-कानूनी है.

राज्य सरकार के वकीलों ने दिया ये तर्क​: दूसरी ओर, राज्य सरकार की तरफ से पेश हुए अधिवक्ताओं ने इन सभी तर्कों का खंडन करते हुए कहा कि हाईकोर्ट शिफ्टिंग के लिए आगे की प्रक्रिया नियमानुसार चल रही है. सरकार का पक्ष था कि जिस स्थान पर उच्च न्यायालय को स्थानांतरित किया जाना प्रस्तावित है, वह कोई हाथी कॉरिडोर नहीं है. हालांकि, याचिकाकर्ता और अन्य अधिवक्ताओं ने राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उच्चतम न्यायालय ने नैनीताल जिले में कहीं भी उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को कहा था, तो सरकार केवल हल्द्वानी में ही इसे शिफ्ट करने पर क्यों अड़ी है, जबकि अन्य विकल्प भी मौजूद हैं. फिलहाल, सभी पक्षों की दलीलें दर्ज कर खंडपीठ ने अपना अंतिम निर्णय सुरक्षित रख लिया है.

 

Continue Reading

Previous: ईरान की मदद करने वाले देशों को ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने की ट्रंप की खुली चेतावनी

Related Stories

ईरान की मदद करने वाले देशों को ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने की ट्रंप की खुली चेतावनी
1 min read
  • Blog

ईरान की मदद करने वाले देशों को ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने की ट्रंप की खुली चेतावनी

20 August 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला
  • Blog

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

25 July 2026
पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने किया देश का नाम रोशन, सीएम धामी ने किया सम्मानित
1 min read
  • Blog

पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने किया देश का नाम रोशन, सीएम धामी ने किया सम्मानित

22 July 2026

UKPCB Advertisement

Trending News

बरसात ने छीना सिल्लासौड़ का रास्ता, सालभर बाद भी नहीं सुधरे हालात, जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं बच्चे 1

बरसात ने छीना सिल्लासौड़ का रास्ता, सालभर बाद भी नहीं सुधरे हालात, जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं बच्चे

21 August 2026
उत्तराखंड के जंगलों में उपलब्ध पानी का पहली बार जुटाया गया डाटा, 3 साल में लबालब हुई जंगलों की वाटर बॉडी 2

उत्तराखंड के जंगलों में उपलब्ध पानी का पहली बार जुटाया गया डाटा, 3 साल में लबालब हुई जंगलों की वाटर बॉडी

21 August 2026
उत्तराखंड में केंद्र से मंजूरी के बाद शुरू होंगे कई प्रोजेक्ट्स! अब भी 400 रोड्स की स्वीकृति का इंतजार 3

उत्तराखंड में केंद्र से मंजूरी के बाद शुरू होंगे कई प्रोजेक्ट्स! अब भी 400 रोड्स की स्वीकृति का इंतजार

21 August 2026
NEET UG 2026: पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट में 22,342 तक मिला MBBS सीट, AIIMS में सबसे नीचे रेवाड़ी 3948 पर 4

NEET UG 2026: पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट में 22,342 तक मिला MBBS सीट, AIIMS में सबसे नीचे रेवाड़ी 3948 पर

21 August 2026
पैलेट गन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी 5

पैलेट गन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी

21 August 2026
पाकिस्तान: इमरान खान कड़ी सुरक्षा के बीच अदियाला जेल से शिफा अस्पताल में शिफ्ट किये गये 6

पाकिस्तान: इमरान खान कड़ी सुरक्षा के बीच अदियाला जेल से शिफा अस्पताल में शिफ्ट किये गये

21 August 2026
हाईकोर्ट को हल्द्वानी स्थानांतरित करने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई, अदालत ने निर्णय सुरक्षित रखा 7

हाईकोर्ट को हल्द्वानी स्थानांतरित करने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई, अदालत ने निर्णय सुरक्षित रखा

21 August 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बरसात ने छीना सिल्लासौड़ का रास्ता, सालभर बाद भी नहीं सुधरे हालात, जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं बच्चे
1 min read
  • Newsbeat
  • आपका शहर
  • उत्तराखंड
  • खबर हटकर
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • न्यूज़
  • सोशल मीडिया वायरल

बरसात ने छीना सिल्लासौड़ का रास्ता, सालभर बाद भी नहीं सुधरे हालात, जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं बच्चे

21 August 2026
उत्तराखंड के जंगलों में उपलब्ध पानी का पहली बार जुटाया गया डाटा, 3 साल में लबालब हुई जंगलों की वाटर बॉडी
1 min read
  • Dehardun
  • Newsbeat
  • आपका शहर
  • उत्तराखंड
  • खबर हटकर
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • न्यूज़
  • सोशल मीडिया वायरल

उत्तराखंड के जंगलों में उपलब्ध पानी का पहली बार जुटाया गया डाटा, 3 साल में लबालब हुई जंगलों की वाटर बॉडी

21 August 2026
उत्तराखंड में केंद्र से मंजूरी के बाद शुरू होंगे कई प्रोजेक्ट्स! अब भी 400 रोड्स की स्वीकृति का इंतजार
1 min read
  • Newsbeat
  • आपका शहर
  • उत्तराखंड
  • खबर हटकर
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • न्यूज़
  • सोशल मीडिया वायरल

उत्तराखंड में केंद्र से मंजूरी के बाद शुरू होंगे कई प्रोजेक्ट्स! अब भी 400 रोड्स की स्वीकृति का इंतजार

21 August 2026
NEET UG 2026: पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट में 22,342 तक मिला MBBS सीट, AIIMS में सबसे नीचे रेवाड़ी 3948 पर
1 min read
  • Newsbeat
  • आपका शहर
  • उत्तराखंड
  • खबर हटकर
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • न्यूज़
  • सोशल मीडिया वायरल

NEET UG 2026: पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट में 22,342 तक मिला MBBS सीट, AIIMS में सबसे नीचे रेवाड़ी 3948 पर

21 August 2026

Contact Us

Name: Yuwa Uttarakhand Team
E-Mail: yuwauttarakhand@gmail.com
Website: www.yuwauttarakhand.com
Phone: 9456116943

Address: Dehradun, uk

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Recent Posts

  • बरसात ने छीना सिल्लासौड़ का रास्ता, सालभर बाद भी नहीं सुधरे हालात, जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं बच्चे
  • उत्तराखंड के जंगलों में उपलब्ध पानी का पहली बार जुटाया गया डाटा, 3 साल में लबालब हुई जंगलों की वाटर बॉडी
  • उत्तराखंड में केंद्र से मंजूरी के बाद शुरू होंगे कई प्रोजेक्ट्स! अब भी 400 रोड्स की स्वीकृति का इंतजार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright Yuwa Uttarakhand2024©All rights reserved. | MoreNews by AF themes.